फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी आईवीआरआई ने जीती अंडर -19 बालिका हॉकी प्रतियोगिता

Tue, 25 Aug 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई ने संभागीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल मुकाबले में केवी टीम ने आईआईटी कानपुर को 5-0 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एएमसी लखनऊ, रायबरेली की टीम को 3-1 से हराकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इससे पहले आईवीआरआई की प्रथम महिला एवं महिला समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह का केवी आईवीआरआई के प्राचार्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर आईवीआरआई के मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, आईवीआरआई खेल समिति के संयुक्त सचिव अनिल शर्मा और पीपी सिंह आदि भी मौजूद रहे।
रायबरेली में हुई अंडर-14 में
आईवीआरआई रहा विजेता
जूनियर बालिका वर्ग अंडर-14 की हॉकी प्रतियोगिता रायबरेली में हुई। इसमें भी  केवी आईवीआरआई की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले मेें केवी ने रायबरेली को 3-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें