फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज- अधूरे अंडरपास में दौड़ रहा ट्रैफिक, हादसे की आशंका में रेलवे ने फिर बैरियर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई क्रॉसिंग के अधूरे अंडरपास से ट्रैफिक दौड़ते देख रेलवे अफसर सतर्क हो गए हैं। हादसे की आशंका देखते हुए मंगलवार को फिर बैरियर लगाकर यहां आवागमन बंद कर दिया गया। एक चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है साथ ही फाइबर शेड लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अंडरपास के उद्घाटन की तारीख दो बार तय होने के बाद टल चुकी है। 21 सितंबर को पब्लिक ने खुद बैरियर हटाकर अंडरपास से गाड़ियां दौड़ानी शुरू कर दीं। इससे हादसे की आशंका पैदा हो गई। सोमवार को बारिश होने से अंडरपास में जलभराव भी हो गया। अधूरे पड़े अंडरपास में आवागमन शुरू होने से हादसे की आशंका को देखते हुए अंडरपास के छोर पर फिर से लोहे के पोल से बैरियर लगा दिया गया है। इससे एक बार फिर आवागमन बंद हो गया है। सोमवार को इसके लिए लोहे के खंभे लगने शुरू हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे अस्पताल की तरफ बन रहे अंडरपास का काम अंतिम चरण में है, जबकि रेलवे स्टेशन की तरफ का अंडरपास 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

अवैध सिलेंडर से हो रही वेल्डिंग
आईवीआरआई अंडरपास पर फाइबर शेड के लिए लोहे के खंभे लगाने के वेल्डिंग हो रही है। इसमें घरेलू और छोटे सिलेंडरों का अवैध तौर से इस्तेमाल हो रहा है, जबकि व्यावसायिक सिलेंडरों का प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें