फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में टीडीएस सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई ने पिछले वर्षों में आयकर विभाग में कितना टीडीएस जमा किया है इसका कोई मिलान नहीं हो पा रहा है। इससे करीब 50 लाख रुपये की देनदारी खातों में बकाया है, इसलिए इनकम टैक्स टीडीएस टीम ने सर्वे किया और अभिलेख खंगाले। टीम के पहुंचने की खबर से खलबली मची रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर संयुक्त आयुक्त (टीडीएस) एसबी सिंह के निर्देशन में आयकर विभाग की टीम आईवीआरआई स्थित प्रशासनिक भवन पहुंची। वहां टीम ने टीडीएस कटौती और आयकर जमा होने के प्रमाण तलब किए। टीम के अफसरों ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये आईवीआरआई ने अब तक जमा नहीं कराए हैं। दिन भर चली चेकिंग में पता चला कि आईवीआरआई ने टीडीएस में कटौती तो की है, लेकिन निर्धारित मदों में वांछित धनराशि जमा नहीं की है। सर्वे में उपायुक्त उमाकांत, आयकर अधिकारी बीडी प्रजापति, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें