फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवाओं को कुशल बनाएंगी आईटीआई की नई ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवाओं को कुशल बनाने के लिए शहर के तीन आईटीआई संस्थानों में नए सत्र से छह नई ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री रोबोटिक्स, मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल जैसे रोजगारपरक कोर्सों को शामिल किया गया है। इसके प्रवेश प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


आईटीआई सीबीगंज, आईटीआई विश्व बैंक और आईटीआई फरीदपुर में नई ट्रेड का संचालन किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा समूह के साथ समझौता किया है। इसके लिए विगत वर्ष नए भवन का निर्माण शुरू किया गया था। प्रशिक्षण के लिए मशीनों का भी सेटअप किया गया। आईटीआई विश्व बैंक के प्रधानाचार्य टीकमशरण ने बताया कि यह ट्रेड उद्योग जगत की मांग के मुताबिक शुरू की जा रही हैं। यह युवाओं को भी आकर्षित करेंगी। इनमें सामान्य आईटीआई के साथ ही दाखिला लिया जा सकेगा।
यह कोर्स होंगे संचालित
मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड में युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के रख-रखाव करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-वाहनों का बाजार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसका प्रशिक्षण रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा। यह कोर्स दो वर्ष का होगा। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन ट्रेड में किसी उत्पाद को बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उत्पादन प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक्स ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) में अभ्यर्थियों को मशीनों और प्लांट्स के पुर्जे तैयार करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इंडस्ट्री रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड में रोबोट्स के माध्यम से कार्य करने के बारे में सिखाया जाएगा। एडवांस सीएनसी मशीनिंग ट्रेड से सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजाइन तैयार कर लेजर मशीनों से कटिंग की जाएगी। इस ट्रेड का प्रशिक्षण लेकर अभ्यर्थी एअरोस्पेस, चिकित्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स में कॅरिअर बना सकते हैं। आर्टीसन यूजिंग एडवांस टूल्स में पदार्थ के गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे थ्रीडी तकनीक से डिजाइन तैयार करने में सहायता मिलती है। इसमें निपुण युवा मूर्तिकार, वाणिज्यिक कलाकार, दृश्य कलाकार, खिलौने, फुटवियर मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग आदि में कॅरिअर बना सकेंगे। इसकी अवधि एक वर्ष की तय की गई है। संवाद
नए ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया सामान्य आईटीआई की तरह रहेगी। ये युवाओं के लिए रोजगारपरक साबित होंगी। इनका संचालन टाटा समूह की सहायता से किया जाएगा। - टीकमशरण, प्रधानाचार्य, आईटीआई विश्व बैंक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें