फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईटीआई छात्र को गोली मारी, आठ दिन पहले हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आठ दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद की रंजिश में बुधवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास दो लोगों ने आईटीआई छात्र को घेर लिया। उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बहेड़ी निवासी राहुल गंगवार सीबीगंज स्थित आईटीआई का छात्र है। यहां वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में किराये के मकान में बहन के साथ रहता है। उसकी बहन निजी मेडिकल कॉलेज में नर्स है। राहुल ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले उसके मौसेरे भाई आशीष का मनोज के भाई से झगड़ा हो गया था। तब उसने आशीष का साथ दिया था। दोनों पक्षों ने सीबीगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने समझौता करा दिया। तब मनोज को थाने में माफी मांगनी पड़ी थी। इसी को लेकर वह रंजिश मान बैठा था।
बुधवार रात साढ़े नौ बजे राहुल अपने किराये के मकान के लिए लौट रहा था। रास्ते में मनोज और उसके साथी उदय ने साईं मंदिर के पास उसे घेर लिया। दोनों ने उसके सिर पर तमंचा लगाकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उसने विरोध करते हुए खुद को बचाया तो तमंचे से गोली चल गई। इससे उसके सीने में कई छर्रे लग गए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें