बरेली। आईटीबीपी में कार्यरत जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव को उत्तराखंड ले जाया गया। आईटीबीपी की तृतीय वाहिनी में पौड़ी गढ़वाल के कोलारी गांव निवासी 53 वर्षीय प्रदीप लाल तैनात थे। कैंट थाना पुलिस को मंगलवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रदीप की हालत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। संदिग्ध हालत में मौत पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। इसमें लिवर की बीमारी होने की पुष्टि हुई। मौत की सही वजह न पता लगने पर बिसरा सुरक्षित कर दिया गया। ब्यूरो