फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली मगर सर्द हवाओं से ठिठुरन रही बरकरा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शीतलहर के असर से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट

बरेली। कई दिनों से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शीतलहर के आगे चटख धूप भी बेअसर रही। उधर, मौसम विभाग ने फिलहाल सर्दी के सितम से राहत न मिलने का अनुमान जताया है। सुबह-शाम घना कोहरा छाने और दोपहर में धूप खिलने की बात कही है, लेकिन सर्द हवा से ठिठुरन बनी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे बेअसर रही। दोपहिया वाहनों से सफर करने वालों की तो शीतलहर से और ज्यादा हालत खराब रही। भीषण ठंड की वजह से बाजारों में भी कम भीड़भाड़ रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, अभी करीब छह दिन ठंड का कहर और जारी रहेगा। पहाड़ों की सर्द हवाएं जब तक दिशा नहीं बदलेगी, तब तक ठिठुरन का एहसास कराती रहेंगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी सौ फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें