बरेली में आईटी पार्क बनकर तैयार है। इसी महीने इसका शुभारंभ हो सकता है। आईटी पार्क बनने से बरेली मंडल समेत अन्य जनपदों के युवाओं को दिल्ली-बंगलूरू की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
बरेली के सीबीगंज में बने आईटी पार्क का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसी महीने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद इसका शुभारंभ कर सकते हैं। आईटी पार्क बनने से बरेली के साथ शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत समेत अन्य जनपदों के युवाओं को दिल्ली-बंगलूरू की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उनके पढ़ाई और उनके कॅरिअर बनाने लाभ होगा।
विज्ञापन
प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थकों के लिए गौरव की बात है कि बरेली नाथ नगरी में आईटी पार्क के नवनिर्मित बड़े भवन केंद्र को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। नाथनगरी के पश्चिम में जहां पर उसके नजदीक झुमका चौराहा भी बरेली दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग के नजदीक है, वहां पर जहां आईटी का पार्क शुरू होगा।