फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संभव है... नगर निगम में बार बार जाएं और समाधान न पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संभव है कि आप नगर निगम के समाधान दिवस में जाएं और समस्या का समाधान न पाएं। ऐसे कुछ मामले मंगलवार को नगर निगम में आयोजित संभव समाधान दिवस में सामने आए। ये उपभोक्ता कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अब तक समाधान नहीं हुआ है। कालीबाड़ी निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि आठ अप्रैल, 29 अप्रैल और पांच मई को आयोजित समाधान दिवस में उन्होंने पेयजल समस्या उठाई थी।
विज्ञापन

प्रेशर कम होने से घर की टंकी नहीं भर पाती। इसका समाधान आश्वासन के बाद भी नहीं मिल सका। इसलिए चौथी बार मंगलवार को एक बार फिर पहुंचे।
त्रिलोक विहार के केआर गंगवार, देवेश गंगवार, बृजमोहन गंगवार और सत्येंद्र गंगवार ने बताया कि 2023 में उनके मोहल्ले के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। अभी तक इंतजार हो रहा है। पहले भी मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
एलन क्लब सब्जीमंडी में वाटर कूलर खराब है। दुकानदार और ग्राहक पानी को तरस रहे हैं। शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिला। समाधान का इंतजार है। मंगलवार को उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी आदि अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें