फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीटेक की काउंसलिंग के लिए समय से पहुंचना आवश्यक

Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कोर्स की काउंसलिंग सोमवार से होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का समय से पहुंचना आवश्यक है। यदि लेट हुए तो दोबारा वेटिंग में ही मौका मिलेगा। जेईई मेन्स के स्कोर के आधार पर सोमवार को तो 12वीं की मेरिट के अनुसार मंगलवार को काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को आय, जाति सहित अन्य सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी लानी होगी। विश्वविद्यालय के फॉर्म व कैंपस के लिए भरे गए फॉर्म की हार्डकॉपी भी जमा करनी होगी। प्रो. अर्चना ने बताया कि इस बार बीटेक के सात पाठ्यक्रमों में प्रवेश हो रहे हैं। बीटेक एआई में काउंसलिंग की जाएगी। सीट लॉक करने के लिए पूरे साल की फीस हाथों-हाथ जमा करानी होगी। सबसे आवश्यक है कि अभ्यर्थी समय पर पहुंचे, अन्यथा प्रवेश की सूची में नीचे आ जाएंगे। बीटेक की काउंसलिंग ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल में होगी।
विज्ञापन


आज जेईई मेन्स के स्कोर पर होगी काउंसलिंग
- एक से पांच लाख की रैंक वाले नौ से दस बजे के बीच।
- पांच से दस लाख रैंक वाले 11 से 12 बजे के बीच।
- दस लाख से ऊपर की रैंक वाले विद्यार्थी दोपहर एक से दो बजे के बीच।

कल 12वीं की मेरिट के आधार होगी काउसलिंग
- सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को नौ से 11 बजे के बीच पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें