फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समाधान दिवस में बिजली संकट और नकली बीज का मुद्दा छाया

विज्ञापन
आंवला। संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायते सुनते मंत्री-संवाद
विज्ञापन
पशुधन मंत्री ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिया आदेश
विज्ञापन

आंवला। एसडीएम व एडीएम की मौजूदगी में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर एक बजे केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंच गए। वहां मौजूद करीब 50 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसमें बिजली संकट और नकली बीज का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों और समाधान के नाम पर लीपापोती करने की शिकायत की।
समाधान दिवस में 103 फरियादी ही शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा 38 शिकायतें भूमि विवाद तो 35 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बमुश्किल दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी लीपापोती कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीज के दुकानों पर अधिक दामों पर धान के बीज बेचे जाने की शिकायत भी की गई। यहां पर खनगवां श्याम का किसान नेमचंद धान की बीज लेकर पहुंचा और दुकानदार पर नकली बीज देने का आरोप लगाकर शिकायत की। पनवड़िया के राहुल, गोर्वधन, तेजराम ने मनरेगा के तहत कार्य करने के बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद अभी तक मजदूरी ने देने की शिकायत की। मंत्री ने इन मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीओ नीलेश मिश्र, नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे। संवाद

आंवला। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायते सुनते मंत्री-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें