फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़चिड़ापन और बेचैनी है अल्जाइमर के लक्षण

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अल्जाइमर के मरीजों को दवा समेत एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक आहार जरूरी

बरेली। विश्व अल्जाइमर दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम ने किया। शिविर में 64 अल्जाइमर से पीड़ित मरीजों को देखा गया और उन्हें सावधानियां और पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मानसिक रोग विभाग के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि 65 साल की उम्र के बाद वाले व्यक्तियों में 50 प्रतिशत तक अल्जाइमर्स से पीड़ित होने लगते हैं। बताया कि परिजन शक, बेचैनी, तोड़फोड़ और चिड़चिड़ापन बढ़ने की शिकायत लेकर आते हैं। ऐसे में जब अल्जाइमर प्रोफाइल चेक किया गया तो वह अल्जाइमर से पीड़ित मिले। बताया कि बिगड़ती लाइफस्टाइल में कोई भी अल्जाइमर का शिकार बन जाता है। इसलिए शरीर और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार के लिए खानपान पर ध्यान दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें