फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिंचाई विभाग की टीम ने नहर किनारे हटवाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। सिंचाई विभाग ने क्षेत्र की आधा दर्जन नहरों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। नहरों में ह्यूम पाइप्स डालकर बनाए गए अवैध पुलियों एवं नहरी पटरी पर जमे कब्जों को हटाते हुए नहर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दरअसल, सिंचाई विभाग की जमीनों और नहरों के किनारे लोगों द्वारा अतिक्रमण किए गए थे। कुछ लोगों ने ह्यूमन पाइप डाले थे। इसको लेकर शासन ने बीते दिनों सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपनी जमीनों पर अवैध कब्जा हटवाए। इसी के तहत सहायक अभियंता कमल किशोर गोले, जूनियर अभियंता अमन कुमार और बबलू ने टीम के साथ सिरसा , नहर नौली ग्राम बरा, नहर ग्राम मल्लपुर, सिकलपुरा, रजवाहा दायां उगनपुर, आमखेड़ा में अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


नहरी भूमि पर कब्जा, सिंचाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने या अनधिकृत निर्माण करने वालों को भविष्य में कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
- कमल किशोर, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें