फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में 30 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देने के लिए बिजली निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान को मीरगंज में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोमवार को मीरगंज विद्युत उपकेंद्र पर विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कैंप में कुल 30 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिससे उन्हें सरचार्ज माफी और आसान किस्तों का लाभ मिला।
विज्ञापन


विभागीय टीम ने केवल उपकेंद्र ही नहीं, बल्कि मीरगंज कस्बा और आसपास के देहात क्षेत्र में भी जगह-जगह कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी और मौके पर ही बिल जमा कराए। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को चलाए गए अभियान में कुल 4.30 लाख रुपये की विद्युत राजस्व वसूली की गई, जो योजना की सफलता को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें