शाही। बिना कार्य योजना के ही सरकारी मानकों को दरकिनार करके सीसी रोड, नाली निर्माण करने और ग्राम निधि के धन का दुरुपयोग व गबन करने के मामले में डीएम ने डीपीआरओ को जांच करने के आदेश दिए हैं। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी की तुरसा पट्टी ग्राम पंचायत के सदस्य तस्लीम अली खान, शमशाद, कल्लू खां, जफर अली, रिजवाना, प्रवेश कुमारी, प्रीति, नसीर अहमद, बलवीर व फात्मा ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी और उप आयुक्त मनरेगा से ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के द्वारा बिना मानक व बिना कार्य योजना के ही कार्य कराए जा रहे हैं। ग्राम निधि के सरकारी धन का गबन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत के मजरा पट्टी में एक स्थान पर खड़ंजा मरम्मत का कार्य फर्जी रूप से कागजों में दिखाया गया। वहां पर कोई कार्य नहीं कराया गया है।
इस कार्य के एवज में पौने दो लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराया गया है। इस तरह अन्य कई खड़ंजा निर्माण कार्य व मिट्टी का कार्य भी दर्शाकर भुगतान कर लिया गया है, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया है। इस तरह गांव में सीसी रोड, नल का फर्जी रिबोर कागजों में दिखाया गया है। संवाद