बरेली के एसआरएमएस में 105वीं बार रक्तदान करते सरदार इकबाल सिंह बाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह वाले ने 105वीं बार रक्तदान कर डायलिसिस पर चल रहे हल्द्वानी के एक मरीज की जान बचाई। एसआरएमएस में भर्ती मरीज को दो यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। मरीज के पास डोनर की व्यवस्था न होने के कारण उनके परिजन ने कई व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों से मदद मांगी। सूचना पर इकबाल सिंह बाले एक अन्य रक्तदाता सचिन अरोरा के साथ एसआरएमएस के ब्लड बैंक पहुंचे। वहां इकबाल सिंह बाले ने 105वीं बार और सचिन अरोड़ा ने 15वीं बार रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मिलन जायसवाल ने दोनों रक्तदाताओं का आभार जताया है। ब्यूरो