फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमानत राशि के अवैध सौदेबाजी के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। ठेकेदारों की जमानत राशि वापस कराने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति द्वारा की जा रही अवैध सौदेबाजी के मामले में डीएम ने संज्ञान लिया है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिरौली नगर पंचायत में ठेकेदार फूलजहां, साकिब हुसैन ने टेंडर पर काम लिए। एमएस इंटरप्राइजेज और एमएस सबरी इंटरप्राइजेज के नाम से दो लाख 12 हजार रुपये जमा किए गए थे। काम पूरा होने के बाद ठेकेदारों ने अपनी जमानत राशि वापस करने के लिए ईओ को आवेदन पत्र दिया। ईओ ने प्रक्रिया को पूर्ण कर चेक नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर को भेजें, लेकिन आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने जमानत राशि वापस करने में सौदेबाजी शुरू कर दी। इससे खफा होकर ठेकेदारों ने डीएम से शिकायत कर दी।
डीएम के आदेश पर एसडीएम मल्लिका नैन और विश्वबंधु गौतम, कोषाधिकारी, बरेली को जांच सौंपी गई है। इस संबंध में सिरौली नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें