फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की दुकान हटाने की मांग पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के चंजरी बाल किशनपुर गांव में शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को आबकारी निरीक्षक आंवला ओमकार सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने सोमवार को देशी शराब दुकान के समक्ष खड़े होकर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान गांव में आबादी के बीचोंबीच देवस्थान के नजदीक है। शराब दुकान पर 24 घंटे शराब बिक्री होती है। शराबी नशे में उत्पात मचाते हैं। महिलाओं और बच्चों का रास्ते से निकालना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को ज्ञापन दिया था। बुधवार को आबकारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान की दूरी स्कूल से मानक अनुरूप है। देवस्थान पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जांच रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को देंगे। शराब दुकान हटाने का निर्णय जिलाधिकारी स्तर से लिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें