फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीपमाला अस्पताल की जांच पूरी, डॉ सोमेश ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार 25 दिन बाद आयुष्मान योजना को धोखा बताने वाले डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने मरीज से की बदसलूकी पर माफी मांगी है। दस्तावेजों की जांच के बाद जांच पूरी कर टीम ने रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। जिसे मंगलवार को शासन को भेजे जा सकता है।
विज्ञापन


बीते माह दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहे मरीज को अतिरिक्त भुगतान न किए जाने पर अस्पताल से निकाल दिया था। वायरल वीडियो में आयुष्मान योजना के खिलाफ भड़काऊ बोल का संज्ञान लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल को आयुष्मान पैनल से हटा दिया था। साथ ही, जांच के निर्देश दिए थे। टीम बीते दो सप्ताह से जांच कर रही थी, लेकिन जांच रिपोर्ट न सौंपने पर सवाल उठने लगे। तब डीएम के निर्देश पर टीम में एसडीएम को शामिल किया गया। लिहाजा सप्ताहभर में रिपोर्ट तैयार हो गई और सौंप दी गई।

सीएमओ के मुताबिक जांच के दौरान उन्होंने अपने बयान में कथन और कृत्य के लिए माफी मांगी है। आयुष्मान पैनल से अस्पताल को पहले ही बाहर किया जा चुका है। अब आगे जो कार्रवाई होगी वह शासन से तय होगा।
विज्ञापन




एक गलती पर दो बार नहीं दे सकती कार्रवाई

सीएमओ डॉ विश्राम सिंह का कहना है कि कार्रवाई के तौर पर अस्पताल को आयुष्मान पैनल से पहले ही बाहर किया जा चुका है। ऐसे में दूसरी बार क्या कार्रवाई की जाए, इस संबंध में विधिक राय ली गई थी। जिसमें यह कहा गया कि एक अपराध पर दो बार कार्रवाई विधि सम्मत नहीं है। लिहाजा जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। अब तक हुई कार्रवाई और विधिक राय को भी संलग्न किया जाएगा। जो दिशानिर्देश होंगे, उसका अनुपालन कराया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें