जिला अस्पताल की ओपीडी से कर्मचारी त्रिवेणी प्रसाद कनौजिया और डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र को भगाने का मामला ठंडा नहीं हुआ है। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जांच के निर्देश सीएमएस को दिए गए हैं। कमिश्नर और डीएम के पास पहुंची शिकायत के बाद एडी हेल्थ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी जांच शुरू नहीं हो पाई है। कर्मचारियों ने अब मजिस्ट्रेट जांच की भी मांग की है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉ. केएस गुप्ता ने डिप्टी सीएमओ और दुर्घटना में घायल कर्मचारी त्रिवेणी प्रसाद कनौजिया को वार्ड से बाहर कर दिया था। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कमिश्नर, डीएम से करने के साथ ही शनिवार को दौरे पर आए डीजी हेल्थ डॉ. सुनील श्रीवास्तव से भी की। उन्हाेंने तुरंत जांच कर निर्णय लेने को कहा है।
दोनों ओर डॉक्टर, कैसे हो जांच
एक डॉक्टर जांच अधिकारी, एक डॉक्टर आरोपी और दूसरा डॉक्टर शिकायतकर्ता। अब अगर जांचकर्ता एक को आरोपी और दूसरे को सही बताता है तो भी छवि धूमिल होगी। इसलिए मजिस्ट्रेट से जांच की मांग की जा रही है ताकि निष्पक्ष जांच हो।
वर्जन--
जांच के आदेश मिले हैं। सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जाएगी।
-डॉ. सुबोध शर्मा, जेडी हेल्थ