फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जांच पूरी, सीएमओ आज जिलाधिकारी को सौंपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भुता के गजनेरा की रहने वाली गर्भवती की सरकारी और निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में हुई जांच में जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई, लेकिन महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक ही बच्ची का जन्म होने के मामले की जांच पूरी हो गई है। शुक्रवार को कार्रवाई की संस्तुति के साथ सीएमओ जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

गजनेरा निवासी सुरेश बाबू ने अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से बच्चा दिलाने की गुहार लगाई थी। तर्क था कि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत महिला अस्पताल में भी जांच कराने पर जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी। महिला अस्पताल में प्रसव सिर्फ एक बच्चे का हुआ। स्टाफ और डॉक्टर ने दूसरे बच्चे के बाबत संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रकरण पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने जांच टीम गठित की थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम तक जांच रिपोर्ट तैयार हो गई। शुक्रवार को उसे उच्चाधिकारियों को सौंपेगे। जो दिशा-निर्देश होंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें