भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की दो ग्राम पंचायतों में हो रहे मनरेगा कार्यों में मिली अनियमितताओं के बाद दोबारा जांच कराई गई। इसमें सभी लोगों को दोषमुक्त कर दिया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं लगेगी, तब तक धरना जारी रहेगा। दीपावली के चलते तीन दिन के लिए धरना निरस्त किया गया है।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत खेड़ा व तजपुरा नवदिया में हो रहे मनरेगा कार्यों में अनियमितताएं मिली थीं। तत्कालीन बीडीओ, आलमपुर जाफराबाद के भगवान दास द्वारा ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद धरने पर बैठे संगठनों के चलते पुनः जांच कराई गई, जिसमें सभी को दोषमुक्त करार देते हुए सीडीओ बरेली को रिपोर्ट सौंपी गई।
इस मौके पर रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष पुत्र गुड्डू, प्रधान संजय सिंह, रामसेवक, नत्थू, विकिल, ग्रीश मौर्य, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद