फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस में खरगोश का टिकट काटना पड़ा भारी, बरेली डिपो के परिचालक की जांच शुरू

Mon, 24 Jun 2024 06:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एक खरगोश रोडवेज बस में 150 के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा। परिचालक ने खरगोश के दो टिकट काट दिए थे। इसकी शिकायत रोडवेज के अधिकारियों से की गई। इस पर बरेली डिपो के एआरएम ने जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस में खरगोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली डिपो की रोडवेज बस में खरगोश के दो टिकट काटने वाले परिचालक की जांच शुरू हो गई है। उसने शनिवार को बरेली से बदायूं आते समय खरगोश के टिकट काट दिए थे। इसमें पशु मित्र विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पारस अग्रवाल शनिवार को बरेली के कुतुबखाना से खरगोश खरीदकर ला रहे थे। वह बदायूं आने के लिए बरेली डिपो की बस में बैठे थे। उन्होंने खरगोश के बच्चे का पिंजरा गोद में रख लिया था। इसके बावजूद परिचालक ने खरगोश के 75-75 रुपये के दो टिकट काट दिए। तीसरा टिकट 75 रुपये का पारस अग्रवाल का काटा था।

कई यात्रियों को नहीं दिया था टिकट 
बस में कई और यात्री बैठे थे। कई यात्रियों से रुपये लेकर भी टिकट नहीं दिए गए थे। एक यात्री से उसके सामान के 450 रुपये ले लिए गए, पर टिकट उसे भी नहीं दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पारस अग्रवाल ने इसके बारे में पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को बताया तो उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी। अब अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यह मामला बरेली डिपो का है। वहीं से इसकी जांच हो रही है।

बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि खरगोश के काटे गए टिकट मेरे ऑफिस में पहुंच गए हैं। मैं अभी बाहर हूं, बुधवार को आऊंगा। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। अभी एक पक्ष ही सामने आया है। दूसरे पक्ष को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें