फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजस्थान में अंतरराज्यीय महिला तस्करों ने की थी छात्रा की हत्या, देह व्यापार से जुड़े हैं आरोपी

Wed, 11 Jan 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

राजस्थान में बरेली की छात्रा की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देह व्यापार से जुड़े युवक और महिला ने छात्रा की हत्या की थी। हत्या से पहले आरोपी युवक ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। नाकाम होने पर गला घोंट दिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की बिटिया ने भले ही जान गंवा दी, लेकिन अपने सम्मान पर आंच नहीं आने दी। राजस्थान की मेंहदीपुर बालाजी पुलिस ने मंगलवार को उसकी हत्या का खुलासा कर आरोपी महिला-पुरुष को जेल भेज दिया। प्रेस नोट में जिक्र है कि ये लोग ऐसे गैंग के लिए काम करते हैं, जो सार्वजनिक स्थलों पर घूमकर घर छोड़कर आए बच्चों को फुसलाकर तस्करी व देह व्यापार के धंधे में घसीट लेते हैं। युवक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी। विरोध के चलते कामयाब नहीं हो सका तो दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मेंहदीपुर बालाजी थाने के उप निरीक्षक अजीत सिंह बड़सरा के मुताबिक छात्रा की हत्या अंतरराज्यीय महिला तस्करों द्वारा की गई थी। पुलिस ने चार टीमें लगाकर अलीगढ़ के खैर सब्जी मंडी निवासी अजय शर्मा उर्फ पवन को वृंदावन से और उसकी महिला मित्र जलालपुर आजमगढ़ निवासी किरण उर्फ फूलमती यादव को नौगवां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। अजय ने उससे जबरदस्ती की कोशिश की। पूरा होश न होने के बाद भी छात्रा ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। इसके बाद अजय और किरण ने मिलकर छात्रा का गला दबाया और दीवार में सिर मारकर उसकी हत्या कर दी।

पहले कराई शॉपिंग, फिर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय और किरण मथुरा स्टेशन पर छात्रा से मिले थे। वहां दोनों ने उसको अकेला देखकर बालाजी चलने का झांसा दिया और रास्ते में शॉपिंग भी कराई। जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए तो उसकी हत्या कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

सबूत मिटाने के भी बाद हत्यारों तक पहुंची पुलिस  

छात्रा की हत्या के बाद पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों आरोपियों की भाषा यूपी वालों जैसी लग रही थी। पुलिस ने राजस्थान से सटे यूपी के जिलों में ऐसे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जो महिलाओं की तस्करी करते हैं। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अजय उर्फ पवन और उसकी मित्र किसी लड़की को लेकर बालाजी गए थे। साक्ष्य मिलने के बाद अजय रुड़की, दिल्ली और अलीगढ़ स्टेशन पर पुलिस को गच्चा देकर बच निकला, लेकिन वृंदावन में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस किरण तक पहुंच गई।

छात्रा के शव का किया अंतिम संस्कार

छात्रा का शव लेकर सोमवार देर रात उसके भाई व परिजन बरेली पहुंचे थे। मंगलवार को सिटी श्मशान भेूमि में उसकी अंत्येष्टि की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें