फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एनक्वॉस प्रमाणपत्र के लिए 136 स्वास्थ्य केंद्रों का आंतरिक मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीमित संसाधनों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर इलाज के दावे के साथ 136 स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) प्रभारियों ने एनक्वॉस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। इनका आंतरिक मूल्यांकन पूरा हो गया है। वहीं, 60 केंद्रों का मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम कर चुकी है।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वॉस) भारत सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के तहत उपलब्ध सेवा की गुणवत्ता और मानकों का मूल्यांकन करना है। जिन केंद्रों को यह प्रमाणपत्र मिलता है, उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए मान्यता प्राप्त होती है।
इन केंद्रों पर गैर संचारी रोग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जांच, निशुल्क दवा और इलाज आदि सेवाएं दी जाती हैं। इसके स्वास्थ्य संवर्धन की गतिविधि जैसे योगाभ्यास भी कराया जाता है। इस प्रमाणन के लिए जिले के 136 केंद्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्तूबर तक राज्य स्तरीय मूल्यांकन के बाद 136 केंद्रों में से 60 को 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। नौ केंद्र ऐसे हैं जिन्होंने अभी सक्षम पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं किए हैं। 38 केंद्राें ने नेशनल टीम से मूल्यांकन के लिए दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।

महिला अस्पताल समेत 13 केंद्रों को मिले एनक्वॉस सर्टिफिकेट
महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तिलियापुर, फतेहगंज पश्चिमी का विक्रमपुर, मुड़िया नवी बक्श का सिमेरा, रसुइया, वाहनपुर, मैनी, ताराखास, शेरगढ़ का रुस्तम नगर, रामनगर का अंजनि, नवाबगंज का सेंथल व यूपीएचसी सीबी गंज को एनक्वॉस प्रमाण पत्र मिल चुका है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सीमित संसाधन में स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सेवा दी जा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें