फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगुनी रकम वसूल ली, फिर भी रकम बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका (बरेली)। सूदखोर लोगों की गाढ़ी कमाई कैसे लूट रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण सीमावर्ती रामपुर जिले का एक परिवार है। शनिवार को दुनका चौकी पर परिवार ने सूदखोर के उत्पीड़न की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुलदीप कौर ने बताया कि वह रामपुर के सीमावर्ती गांव जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017 में थाना शाही के गांव हल्दीकलां के सूदखोर से कई 30 हजार रुपये उधार लिए थे। दो साल बाद यानी 2019 में उन्होंने मय ब्याज सूदखोर को 1.14 लाख रुपये दे दिए, लेकिन सूदखोर अब भी 1.88 लाख रुपये बकाया बता रहा है। दो दिन पहले सूदखोर एक बदमाश को लेकर उनके घर पहुंचा। सूदखोर ने कुलदीप कौर के पति सुखबीर सिंह को पकड़कर उनके सीने पर तमंचा रख दिया और 25 मई तक रकम का इंतजाम न करने पर जान से मारने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज ने बताया तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें