फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति के नेपाल आने से पहले खुफिया तंत्र का अलर्ट

Sat, 12 Oct 2019 02:40 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेपाल जाने से पहले टेरर फंडिंग गिरोह का खुलासा होने के बाद सीमा पर खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। इंटलीजेंस ब्यूरो सहित कई अन्य खुफिया एजेंसियों और सीमा की निगरानी में लगी एसएसबी ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति भारत की यात्रा पूरी करके नेपाल रवाना होंगे। वहां उनकी तरफ से होने वाली घोषणाओं पर भारत की पैनी नजर होगी। चीनी राष्ट्रपति के नेपाल जाने से पहले लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल सीमा पर टेरर फंडिंग के लिए काम कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

इसका खुलासा होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। एसएसबी भी सतर्क नजर रख रही है। पुलिस, एसएसबी और सीमा की सुरक्षा में लगी खुफिया एजेंसियों ने सीमा पर अपनी नजर गड़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें