बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा। व्यापारियों के मुताबिक कंपनी कंपनी के एक कर्मचारी व्यापारी शोभित सक्सेना का प्रीमियम रिटर्न का चेक गलती से किसी और को दे दिया। आरोप है कि चैक समय पर नहीं पहुंचने पर उन्होंने बेटे को भेजा ऑफिस भेजकर जानकारी करवाई तो कंपनी के मैनेजर ने उससे अभद्रता की। यह बात संगठन के अन्य व्यापारियों तक पहुंची तो उन्होंने कंपनी का कार्यालय घेर लिया। सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी पालिसी दूसरी कंपनी में ट्रांसफर कराने की बात की तो मैनेजर माफी मांगने लगा। हंगामा होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गया। मैनेजर के माफी नामा लिखकर देने के बाद सभी व्यापारी वहां से निकले।