बरेली। एक युवती ने अपने प्रेमी पर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किला क्षेत्र निवासी एक महिला पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है। महिला के मुताबिक किला क्षेत्र के हुसैन बाग निवासी एक युवक उनकी बेटी को कुछ दिन पहले दिल्ली से अपने साथ भगा लाया और यहां उसने उनकी बेटी को बंधक बना कर रखा। आरोप है कि आरोपी और उसके भाई ने साथ दुष्कर्म किया। बताया कि दो दिन पहले बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें शिकायत करने पर मारने की धमकियां देना शुरू कर दी। ब्यूरो