बरेली। किला और कोहाड़ापीर उपकेंद्रों से शनिवार को तीन घंटे तक कटौती की गई। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट के चलते संकट रहा। सिविल लाइंस के वेसू-टू फीडर पर फॉल्ट के कारण स्टेशन रोड समेत आस-पास के इलाकों में आपूर्ति ठप रही। बीडीए-2 कॉलोनी में शनिवार को भी उपभोक्ताओं को इंसुलेटर फुंकने के कारण चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह के समय तो शहर के ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति सामान्य रही, लेकिन 11 बजे के बाद दो घंटे तक हुई बारिश के बाद लोकल फॉल्ट की शिकायत आने लगी। किला उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का इंसुलेटर शाम सात बजे फुंक गया। इससे यहां रात 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। कोहाड़ापीर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से यहां भी शाम को तीन घंटे तक कटौती की गई।
किला उपकेंद्र से जुड़ी कॉलोनी बीडीए-1 और बीडीए-2 में शनिवार को भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। राजेंद्रनगर, वीर सावरकरनगर, मढ़ीनाथ, शाहदाना इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं का ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा।