फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं नकलविहीन कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ से 16 फरवरी तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सभी जिलों के डीआईओएस को जारी निर्देशों में कहा गया है कि केंद्रों पर वाॅयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही परीक्षा संपन्न कराई जाए। इसकी रिकॉर्डिंग विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने पास सुरक्षित रखें। विद्यालय के प्रधानाचार्य व आंतरिक परीक्षक के साथ प्रयोगशाला में फोटो व जिओ पैरामीटर्स को अपलोड करना होगा।
इसके साथ ही निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। वहीं, परीक्षक अपने साथ आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र अवश्य लेकर केंद्र जाएं। इसकी छायाप्रति प्रधानाचार्य अपने पास सुरक्षित रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें