फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध शिक्षण संस्थान को नोटिस देकर कागजात दिखाने का निर्देश

Fri, 01 May 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ मुकेश भारती ने शीशगढ़ के एक मकान में बिना मान्यता प्राप्त संचालित शिक्षण संस्थान मिशन स्कूल का निरीक्षण किया। मंगलवार को इस संस्थान में छज्जा गिरने से तीन किशोरियां के सिर में चोट आई थी। संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए टूटे छज्जे पर रातोरात रेलिंग लगवा दी। उसको नोटिस देकर तीन दिन में कागजात दिखाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दर्जी चौक स्थित एक मकान में संचालित शिक्षण संस्थान में मंगलवार दोपहर छज्जा गिर गया। पानी पीने जा रहीं तीन किशोरियों के ऊपर मलबा गिर गया। इससे उनके सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश भारती ने बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ शिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां देखा कि संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए टूटे छज्जे पर रातोरात रेलिंग लगवा दी है। संचालक से स्कूल की मान्यता के दस्तावेज मांगे गए लेकिन नहीं दिखा सका। एक अन्य स्कूल का भी निरीक्षण किया। उसके प्रबंधक राशिद अहमद से अंग्रेजी माध्यम मान्यता प्राप्त होने के दस्तावेज कार्यालय मंगवाए हैं।


रोज यूनिफॉर्म में आते हैं 100-150 बच्चे
बीएसए के पूछने पर संस्थान के प्रबंधक असद ने बताया कि उसने यह दो मंजिला इमारत कस्बे के अतीक उर्रहमान से किराये पर ली है। वह इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को कोचिंग देता है। बीएसए ने किशोरियों के घर जाकर उनका हाल जाना। अभिभावकों से अपील की है कि वे मान्यता प्राप्त स्कूल में बच्चों का प्रवेश कराएं।
विज्ञापन


वर्जन,
संचालक के पास स्कूल संचालन की मान्यता नहीं है। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में दस्तावेज दिखाने को कहा है। दस्तावेज न दिखाने पर मकान में जितने दिन भी शिक्षण कार्य कराया गया है, प्रति दिन 25,000 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। फिलहाल संस्थान में ताला लगाने के लिए कहा गया है। ऐसे स्कूलों की सूची बनाकर अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें