फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्रों पर कैमरे लगाने, टीकाकरण में तेजी की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से मरीज और गर्भवतियों को सरकारी के बजाय निजी अस्पताल भेजे जाने की सूचना पर जिलाधिकारी ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। बच्चों के टीकाकरण में कमी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा, ताकि निगरानी हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों पर एक रजिस्टर तैयार करने को कहा। इसमें जिन गर्भवती का प्रसव हो उनका नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए।
सीएमओ को आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की जांच कराने, ई-कवच पोर्टल पर आभा आईडी बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान कराने की मिल रही शिकायत में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी पर नहीं हो रही बच्चों की जांच
समीक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोषण ट्रैकर पर लंबाई और वजन की जांच कम मिलने और फीडिंग भी कम मिलने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कोल्ड चेन के रखरखाव और राइज प्रशिक्षण में बेहतर कार्य पर सीएचसी फरीदपुर और फरीदपुर के आईओ कोल्ड चैन हैंडलर आशुतोष कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें