बरेली। बिजली कटौती से कानून व्यवस्था पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विद्युत निगम के अफसरों के साथ कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक की। जहां ओवरलोडिंग से फाॅल्ट हो रहे हैं, वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा है कि क्षेत्रवार टीमें बनाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की जाए। जो अवैध कनेक्शन चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बीते दो माह में ओवरलोडिंग की वजह से जहां-जहां ट्रिपिंग बढ़ी है, वहां रोस्टर के अनुसार बिजली कटौती करने के लिए कहा।