फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनपसंद कॅरिअर चुनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नगर के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन संजय पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर शीशपाल सिंह, एएनएम कविता पाठक, कोतवाल संतोष कुमार ने विद्यार्थियों को मनपसंद कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी लगाई गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व भी बताया। भाषण, खेलकूद और निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
मीरगंज। बीआरसी कार्यालय परिसर स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया। अतिथियों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक गंगा सिंह ने कहा कि हर परिस्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए। ग्राम प्रधान अर्पणा देवी, डॉ. वंशिका, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. रोहिताश कुमार गंगवार, मानसी अग्रवाल, विमलेश गंगवार, समता श्रीवास्तव, प्रेरणा कथूरिया आदि मौजूद रहीं।
लक्ष्य निर्धारित करके करें पढ़ाई : डॉ. मीनाक्षी



नवाबगंज। क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मीनाक्षी गंगवार और स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम बाबू गंगवार ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने के लिए कहा। इस मौके पर अर्बन बैंक से रूपेश गंगवार, ईशु कटियार, सौरभ कटियार, अनीता, विमलेश कुमारी, श्री कृष्ण चक्रवती, भरतबीर गंगवार, प्रज्ञा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें