मीरगंज। थाना क्षेत्र की एक किशोरी को 15 दिन पहले दूसरे समुदाय की प्रधान का ससुर फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने अपने दो साथियों के संग किशोरी को कभी नोएडा और कभी काशीपुर में रखकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह मीरगंज लौटकर इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई तो इन्हें जेल भेजा गया था। अब इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा राहुल को लाइनहाजिर कर दिया है।
किशोरी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पत्र देकर बताया कि थाने के दरोगा राहुल ने प्रधान के पक्ष में बयान देने और समझौता करने का दबाव बनाया था। उसे नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की और उसके भाइयों का सड़क पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एसएसपी ने शिकायत की जांच सीओ मीरगंज को देते हुए दरोगा को लाइनहाजिर किया है। ब्यूरो