फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भमोरा में मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल देखते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फरीदपुर में बेटी के प्रेमी को गंड़ासे से काट डाला

बरेली। लॉकडाउन के दौरान थमा रहा अपराधों का ग्राफ छूट मिलने के बाद तेजी से बढ़ने लगा है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती और छिनैती की वारदातें हो रही हैं। शहर से लेकर देहात तक अपराधी बेलगाम हैं। सोमवार रात भमोरा में चार साल के मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। बच्चे को उस वक्त अगवा किया गया जब वह तहेरी बहन की बारात आने से पहले गांव वालों की दावत में लोगों को पानी पिला रहा था। उधर, फरीदपुर में सोमवार रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे दिव्यांग प्रेमी को युवती के पिता-भाई ने पकड़ लिया और गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें