फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के संक्रमित और रुद्रपुर के संदिग्ध संक्रमित की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

सोमवार को बदायूं मेडिकल कॉलेज से बरेली कोविड एल-2 मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर

बरेली। शहर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना संक्रमित और एक संदिग्ध संक्रमित की मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की जानकारी संबंधित जिले के सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को दी गई है। मृतक के शव एंबुलेंस से भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बदायूं का एक 40 वर्षीय संक्रमित युवक भर्ती हुआ था। जो डायबिटिक था और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। वह सात जून को गाजियाबाद में हुए सैंपल की जांच में पॉजिटिव मिला था। युवक को वहां से घर जाने को कह दिया गया था। वह बदायूं के म्याऊ में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। जिसकी जानकारी पर बदायूं के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजा था और उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली निजी मेडिकल कॉलेज लेवल-2 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा मामला रुद्रपुर के युवक का है। वह भी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था। जो पिछले दिनों निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। मंगलवार को उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। मगर, इलाज दौरान उसकी भी मौत हो गई। युवक रुद्रपुर में कहां का निवासी है इस बाबत अफसरों ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें