फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत

Mon, 19 Oct 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। रविवार को थाना अलीगंज क्षेत्र के हाफिजगंज मजरा अनिरुद्धपुर में अवैध मिट्टी खनन कर तेज रफ्तार से भाग रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के मजरा अनिरुद्धपुर निवासी मदनलाल ने बताया कि 10 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार शाम 5:30 बजे साइकिल से जा रहा था। मुख्य मार्ग पर खनन की मिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक लिया। इतने में सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों से चालक हिरासत में और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, हादसे की खबर पहुंचते ही अभिषेक के घर में कोहराम मच गया। अभिषेक अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। संवाद
धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी के कारण इलाके में दिन-रात अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आबादी वाले रास्तों से मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में बेखौफ दौड़ते हैं। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें