अॉनलाइन तीज मनातीं इनरव्हील क्लब की सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। तीज कार्यक्रमों की शृंखला में इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली ने एक मिनट के गेम ऑनलाइन खेले, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तलत शमशी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। मीरा प्रियदर्शनी को मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने सावन के गीत भी गाए। ऑनलाइन हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ममता टंडन ने सभी सदस्यों से 15 अगस्त के कार्यक्रम घरों में रहकर ऑनलाइन करने की अपील की। आज के कार्यक्रम में वंदिता शर्मा, विनीता, पुष्पा, रीता, सीमा, रश्मि, कृष्णा, रेखा आदि ने हिस्सा लिया। ब्यूरो