फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांसी में बिगड़ा सांड़, एक और किसान पर हमला करके किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा और उनसे फसल व जनमानस की सुरक्षा के लिए गोशाला बनाने के आदेश दिए, लेकिन जिले में एक के बाद हो रही एक घटनाओं से ये सारे इंतजाम फेल होते नजर आ रहे हैं। दातागंज इलाके में ही दो दिन में दो घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं जब बेकाबू सांड़ ने लोगों को जख्मी कर दिया। शुक्रवार को कांसी गांव में एक सांड़ बेकाबू हो गया, जिसने एक किसान को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वह तो गनीमत रही कि चीखपुकार पर अन्य लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने जैसे-तैसे सांड़ को भगाकर किसान की जान बचा ली।
विज्ञापन

ग्राम निवासी बसंत (50) पुत्र सुखलाल शुक्रवार को अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी फसल देख रहे थे कि तभी खेतों में छुट्टा घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने उन्हें अपने सींग पर उठा लिया और पेट में सींग मारते हुए जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के दर्जनों लोग आ गए। बमुश्किल ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया, तब कहीं बसंत को जिला अस्पताल लाया गया। बसंत के पेट में सांड़ का सींग घुस गया था। इससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने खेतों की ओर निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु लोगों पर हमला बोल रहे हैं। उनकी जान ले रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन मौन बना हुआ है। जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जनहानि के रूप में परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इससे पहले धारा सिंह पर बोला था हमला
- कांसी गांव में ही इससे पहले एक सांड़ ने किसान धारा सिंह (60) पर हमला बोल दिया था। उस वक्त धारा सिंह अपने खेत पर बैठे खाना खा रहे थे। उसी समय सांड़ उनकी ओर दौड़ता हुआ आया। जब तक वह संभल पाते, उससे पहले सांड़ ने उनको पटक-पटककर अधमरा कर दिया। धारा सिंह को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें