फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेट लगाने के विवाद में घायल की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में सप्ताह भर पहले डेयरी संचालकों के हमले में घायल हासम खां की हालत बिगड़ गई है। सिर में गंभीर चोट के बाद स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है। वहां उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला नगर निगम का शिलापट हटाकर छुपाने और गली को अपनी पैतृक संपत्ति बताने से जुड़ा है। नरोज खां नाम के व्यक्ति ने जब पुलिस से शिकायत की तो जांच में उनके घर का निकास सही पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तो लगा दिया गया लेकिन पुलिस के जाते ही दूसरे पक्ष ने हमला बोलकर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें