फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट में असफल रहने पर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली/रामनगर। लूट में असफल रहे हथियार बंद बदमाश तमंचे की बट से प्रहार कर एक युवक को घायल कर दिया। गांव अटा फंदापुर के युधिष्ठिर ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ रविवार रात को पड़ोसी गांव में दावत खाने गए थे। वापस लौटते समय लुटेरों ने बालरपुर चौराहे पर उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक खड़ी कर उन्हें रोककर गन प्वाइंट पर ले लिया गया। इससे दहशत में आई उनकी मां और बहन ने शोर मचा दिया। तभी वहां खेतों पर रखवाली कर रहे किसान आ गए। अपने को घिरा देख बदमाशों ने युधिष्ठिर को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और भाग गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर हलका प्रभारी सचिन दरोगा को मौके पर भेजा गया है। लूट की सूचना झूठी निकली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें