फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डाटा साइंस के वास्तविक जीवन में उपयोग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हरलेटिक्स प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को डाटा साइंस का वास्तविक जीवन में उपयोग व कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रोजेक्ट ऑप्टेशिया फाउंडेशन और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए के सहयोग से कराया गया। फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य नाथ मिश्रा ने कहा कि यह पहल छात्राओं को स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) के क्षेत्र में न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी करेगी।
परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि यह पहल स्टेम के क्षेत्र में नए अवसरों को समझने और सफल होने का अवसर प्रदान करने के लिए सशक्त बनाती है। एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा नैंसी शुक्ला और मुस्कान सिंह ने डाटा साइंस और गणित पर छात्राओं को रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान डॉ. इरम नईम, डॉ. पूजा यादव, डॉ. प्रीति यादव आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें