मीरगंज। गांव परोरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पैदावार बढ़ाने के लिए बसंतकालीन गन्ने की नई उन्नत किस्मों सीओ 15023 और सीओ 118 के बोआई से संबंधित जानकारी दी गई।
गोष्ठी में डॉ. बख्शीराम ने गन्ने के उन्नत किस्मों के बीज को लगाने के लिए प्रेरित किया। धामपुर ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष गन्ना एमआर खान ने गन्ने की बोआई ट्रेंच विधि से चार से पांच फुट की दूरी पर करने और कीट व बीमारी का प्रकोप कम करने के बारे में जानकारी दी। धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड, यूनिट मीरगंज के यूनिट हेड संजय श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की है कि बसंतकालीन गन्ना बोआई के लिए सभी किसान बीज सुरक्षित रखे। इस मौके पर संजीव चौधरी, बीरेंद्र सिंह, देवदत्त, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, हरीश गंगवार, तेजपाल आदि रहे। संवाद