फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन बच्चियों को अगवा की सूचना जांच में निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। कस्बे में तीन बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक की, लेकिन जांच में पुलिस को मामला फर्जी लगा। थाना इज्जतनगर के गांव कुम्हरा से रविवार दोपहर तीनों बच्चियां घर से आशाराम बापू के आश्रम जाने के लिए निकली थीं। मासूमों ने बताया वह एक अंजान व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठ गईं। तभी बाइक सवार ने उन तीनों को दस दस हजार रुपये में बेचने की बात कही तो वह शोर मचाकर बाइक से कूद गईं। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। बच्चियों से बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके अपहरण का आरोप लगाया जा रहा था। इज्जतनगर थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की और जानकारी ली तो आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। बच्चियों को घर पहुंचा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें