फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरार इंस्पेक्टर रामसेवक के कारखासों का मुकदमे में बढ़ेगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन टीमें कर रहीं तलाश, दोनों मोबाइल फोन छोड़ जाने की वजह से नहीं मिल रही लोकेशन
विज्ञापन

फरीदपुर। रिश्वतखोरी के आरोप में फरार चल रहे इंस्पेक्टर रामसेवक के कारखासों के नाम भी दर्ज मुकदमे में बढ़ाने की तैयारी है। विवेचक ने इससे संबंधित साक्ष्य जुटा लिए हैं।
सात लाख रुपये लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ने वाले फरीदपुर थाने के फरार व निलंबित इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे की विवेचना सीओ हाईवे नितिन कुमार कर रहे हैं। आरोपी इंस्पेक्टर के कारखासों को निलंबित व लाइन हाजिर किया जा चुका है, पर कुछ और नाम भी चर्चा में हैं। विवेचक ने रिश्वत कांड से जुड़े इंस्पेक्टर के करीबियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता होते ही उनके नाम भी मुकदमे में बढ़ाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामसेवक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें हरदोई, लखनऊ के साथ ही प्रयागराज में भी तलाश करने गई हैं, जहां रामसेवक गिरफ्तारी पर स्टे के लिए जा सकता है। चूंकि, उसने दोनों मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़ दिए हैं, इसलिए उसकी लोकेशन पता नहीं चल पा रही है। फरार चल रहे स्मैक तस्करों की भी तलाश हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें