फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली खाद पकड़ने की सूचना कमिश्रर से छिपाई, ज्वाइंट डायरेक्टर से रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरूनगला में रविवार को पकड़ी गई नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी की सूचना विभागीय अधिकारियों ने कमिश्नर को नहीं दी। दो दिन बीतने के बाद भी विभाग की ओर से कोई जांच टीम भी गठित नहीं की गई। अफसरों की मंशा पर सवाल खड़े हुए और मामले की जानकारी कमिश्नर तक पहुंची तो उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि दुर्विजय सिंह से रिपोर्ट तलब कर ली। पूरे प्रकरण की जानकारी छिपाने पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

बारादरी थानाक्षेत्र में नकली खाद फैक्टरी संचालित होने की जानकारी पुलिस की ओर से सबसे एडीएम सिटी को दी गई थी। एडीएम के आदेश पर ही जब जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की तो भारी मात्रा में नकली खाद का भंडारण पाया गया। पैकिंग से जुड़े उपकरण में बरामद हुए। जांच में सुरेंद्र कुमार और बबलू का नाम सामने आया। मौके पर मिली खाद का कोई बिल नहीं मिला।
पूरे मामले की जानकारी कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी को विभाग की ओर से नहीं दी गई। मंगलवार को उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि से फोन पर बात की को सूचना न देने का कारण पूछा। ज्वाइंट डायरेक्टर ने बात को घुमाने की कोशिश तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर ली।
विज्ञापन


इनसेट
कमिश्नर से मुलाकात की, फिर भी नहीं दी सूचना
पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की मंशा भी सवालों के घेरे में हैं। नकली खाद फैक्टरी को पकड़े हुए 48 घंटे का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कृषि विभाग की ओर से जांच टीम का गठन भी नहीं किया गया है। सामने आया है ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि ने सोमवार को कमिश्नर से मुलाकात भी की थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने नकली खाद से जुड़ी जानकारी नहीं दी।


कोट-
ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि से पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई है। उनसे रिपोर्ट मांगी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र एस चौधरी, कमिश्नर

जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जल्द जांच टीम का गठन किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि इस खाद का बिक्री किन-किन जिलों में हो रही थी और यह कारोबार कितने समय से किया जा रहा था। कमिश्नर से सूचना छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट उन्हें जरूरी भेजी जाती। - दुर्विजय सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि

अवैध खाद बनाकर बेचने वाले पर रिपोर्ट



बरेली। लंबे समय से शहर के बीचों-बीच हरूनगला में अवैध खाद का अपमिश्रण कर कालाबाजारी करने वाले दुकानदार सुरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में बरामद माल को सील करवा दिया है।



जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि हरुनगला के एक परिसर में विभिन्न कंपनी की खाद व दवाएं उन्हें निरीक्षण के दौरान रखी मिली थीं। डोहरा रोड निवासी दुकानदार सुरेंद्र पाल सिंह से जब इस खाद के भंडारण के बारे में दस्तावेज मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने एक लाइसेंस दिखाया लेकिन खाद को मिलावट करके बेचने का उसके पास कोई वैध प्रमाण नहीं मिला। इस आधार पर छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें