फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मर्सिडीज और जगुआर में रसूखदार भर रहे रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहा लग्जरी वाहनों का शौक, सेफ्टी फीचर्स की वजह से की जा रहीं पसंद
विज्ञापन

बरेली। सुरक्षा फीचर्स और बेहतर सस्पेंशन की ओट में लग्जरी कारें रसूख का पर्याय बन गई हैं। जिले की सड़कों पर 50 लाख से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की कारें दौड़ रही हैं। इनमें जगुआर रेंज रोवर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी आदि शामिल हैं। सात साल में जिले के 127 रसूखदार लोगों ने लग्जरी वाहनों की खरीदारी की है। कुछ धनाड्य तो ऐसे हैं, जिनको नया मॉडल आने का इंतजार रहता है। जैसे ही बाजार में नई कार आती है, उसे खरीद लेते हैं।
वर्ष 2024 में जिले के 26 लोगों ने लग्जरी वाहन खरीदे। इससे परिवहन विभाग को 1.82 लाख रुपये राजस्व मिला। वर्ष 2025 में लग्जरी वाहनों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। सात वर्षों में एक करोड़ से अधिक कीमत की 40 लग्जरी कारें जिले में आईं। वर्षवार आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में सिर्फ आठ लग्जरी वाहन जिले में आए। वर्ष 2020 में 12, 2021 में 11, 2022 में 15, 2023 में 12, 2024 में 26, 2025 में 38 वाहनों की खरीदारी हुई। जनवरी 2026 में दो लग्जरी वाहनों की खरीद हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

10 लाख से अधिक की कारों पर 11 फीसदी टैक्स
परिवहन विभाग 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली कारों पर 11 तो इससे कम कीमत वाली कारों पर नौ फीसदी टैक्स वसूलता है। 40 हजार से अधिक कीमत की बाइक पर 10 फीसदी व 40 हजार से कम की बाइक पर आठ फीसदी कर लगता है।
विज्ञापन

सुरक्षित होती हैं महंगी कारें, नहीं लगते झटके
महंगी कारों के सेफ्टी फीचर्स बेहतर होते हैं। वाहन का सस्पेंशन बेहतर होने की वजह से झटके महसूस नहीं होते। - प्रियांक खंडेलवाल, वाहन स्वामी
बेहतर सस्पेंशन से लंबी दूरी की यात्रा में थकावट का अहसास नहीं होता। बॉडी मजबूत होती है। ऑटो ड्राइविंग की सुविधा भी होती है। - डॉ. सुदीप सरन


जिले में लग्जरी वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। यह जनपद की संपन्नता का प्रतीक है। इससे परिवहन विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। - पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें