फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ खाने वालों की डांडिया और रामलीला में घुसपैठ गलत : साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने बरेली सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान गरबा-डांडिया और रामलीला में मांसाहारी लोगों के प्रवेश पर नाराजगी जताई। खासतौर से बीफ (संरक्षित पशु का मांस खाने वालों) पर उन्होंने टिप्पणी की है। उन्होंने 180 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सराहना की और विपक्ष पर उनकी प्रशंसा नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि बीफ खाने वाले लोग फर्जी आधार कार्ड लेकर नवरात्र के कार्यक्रमों, गरबा और डांडिया में घुसपैठ कर रहे हैं। सही मायने में इनका इरादा हिंदू बेटियों को फंसाना होता है। उन्होंने बजरंग दल की ओर से गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई जा रही रोक का समर्थन किया।
विपक्ष की ओर से किए जा रहे एसआईआर के विरोध के सवाल पर साध्वी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। असल में विपक्ष के ''''रिश्तेदारों'''' बांग्लादेशियों का वोट बैंक कट गया है, जिससे उनके पेट में मरोड़ उठ रही है। विपक्ष तब तक नए बहाने तलाशता रहेगा, जब तक उसे सत्ता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने दूसरे समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि आप छलिया मत बनिए। अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लाएं और घर वापसी करें। उन्होंने पूर्व में धर्मांतरण करने वाले हिंदुओं को ''''घर वापसी'''' का निमंत्रण दिया। कहा- हिंदू धर्म उनका स्वागत करता है। हम सभी के पूर्वज हिंदू ही थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें